Credit card apply online.Credit card क्रेडिट कार्ड किस तरह कराता है फिजूल खर्ची??

 Credit card क्रेडिट कार्ड किस तरह कराता है फिजूल खर्ची??

Credit card क्रेडिट कार्ड के कुछ फायदे, लाभ !

डेबिट कार्ड की तुलना में क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा ऑफर मिलते हैं क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग में ज्यादातर कैशबैक ऑफर मिलता है आप ₹100 का सामान खरीदते हैं तो उस पर ₹10 का कैशबैक मिलता है क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर कभी-कभी रिवॉर्डज प्वाइंट्स भी मिलते हैं और ऐसै आंफर भी आते हैं कि आप अगर आपके पास 100 पॉइंट्स हैं तो आप यह सामान खरीद सकते हैं।

 अब यह पॉइंट केसै मिलते हैं तो जब भी आप क्रेडिट कार्ड से कोई भी शॉपिंग करते हैं तो क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 1 से 2 पॉइंट मिलते हैं पॉइंट्स को अर्न किया जाता है अगर आप हवाई जहाज का टिकट क्रेडिट कार्ड से बुक करते हैं तो 10 पॉइंट मिलते हैं ऐसे-ऐसे अगर आपके पास 100 पॉइंट्स हो जाते हैं तो आप कोई चीज भी खरीद सकते हैं 

    असल में क्रेडिट कार्ड आपको बिगाड़ने के लिए दिया जाता है।

    ज्यादातर बैंक आपकी आदत बिगाड़ने के लिए क्रेडिट कार्ड देते है क्योंकि आप जितना ज्यादा क्रेडिट कार्ड से लोन लोगे  उतना बैंक को ब्याज आएगा।  बैंको की 90 % इनकम लोन के ब्याज से ही होती है 

    क्रेडिट कार्ड के कुछ नकारात्मक प्रभाव भी है 

    पहली चीज तो क्रेडिट कार्ड में पैसे आपके नहीं है इसीलिए आप गलती से भी क्रेडिट कार्ड से कैश ना निकालिए वरना कैश निकालने पर पेनल्टी फीस काफी ज्यादा होती है इससे ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं बिल पेमेंट कर सकते हैं परंतु कैश निकालने पर कैश विड्रोल चार्ज (cash withdrawal charge)लगता है इसके बाद अगर आपने क्रेडिट कार्ड से लोन पेमेंट किया है और 30 से 40 दिन की लिमिट क्रॉस कर गए तो बैंक बहुत ज्यादा ब्याज जोड़ता है। और क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड की तुलना में ज्यादा सुरक्षित भी ज्यादा नहीं होता। 
    मान लो आप शॉपिंग करने गए और क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट कर रहे हो तो क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट करने के लिए मशीन में पिन डालने की भी जरूरत नहीं पड़ती यानी अगर आपका क्रेडिट कार्ड कहीं गिर गया और किसी को मिल गया तो वह कहीं भी जाकर कुछ शॉपिंग कर सकता है इसीलिए अगर आपका क्रेडिट कार्ड कहीं गिर गया तो वह बहुत चिंता का विषय हो जाता है इसे तुरंत बंद करवाना चाहिए। 
    और इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड आप के खर्च को भी  बढ़ा देता है माना कि आपके पास ₹10000 हैं तो आप चाहकर भी 12000 का सामान नहीं खरीद सकते,  लेकिन अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड होगा तो आप 10000 की जगह 15000 का सामान खरीदेंगे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और दिल्ली जैसे बड़े शहरों मे लोग महीने की आमदनी को 15 दिन में ही खत्म कर देते हैं और फिर वह क्रेडिट कार्ड पर खर्चा करने लगते हैं तो क्रेडिट कार्ड हमारे फिजूल खर्चे को बढ़ा देता है

    असुरक्षित हैं क्रेडिट कार्ड??

     क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड से ज्यादा सुरक्षित भी नहीं होता क्रेडिट कार्ड सबको नहीं दिया जाता जिन ग्राहकों पर बैंक को विश्वास होता है कि यह हमारा पैसा लौटा देंगे उसी ग्राहक को बैंक क्रेडिट कार्ड  देती है  आजकल के मॉडर्न कल्चर में लड़का-लड़की (Bf-Gf) का फायदा बैंक भी उठा रहा है जिसकी भी नया-नया नौकरी लग रही है या फिर जो युवा लोग हैं उन्हें बैंक ज्यादा क्रेडिट कार्ड ऑफर करती है जिससे कि वह अपनी (Girl friend)को शॉपिंग कराएं पार्टी कराएं क्लब ले जाएं और नए-नए गिफ्ट भी खरीद कर दे। जिसमें क्रेडिट कार्ड एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। फिर जब तनखा मिलेगी या पापा पॉकेट मनी देंगे तो उस पैसों से क्रेडिट कार्ड का बिल चुका देंगे।तो इससे बैंक को भी ब्याज मिल जाता है और लोगों को भी नगद लोन मिल जाता ह।

    Comments