Siddharth Shukla death reason. सिद्धार्थ शुक्ला का निधन कैसे हुआ?? सिद्धार्थ के निधन से कुछ समय पहले!!!
सिद्धार्थ शुक्ला का निधन कैसे हुआ?? How did Siddharth Shukla die??
सिद्धार्थ शुक्ला
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हृदय गति रुकने से 2 सितंबर 2021 को निधन हो गया। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हिंदुस्तान का दिल दहला देने वाले यह दूसरी खबर है।
1 सितंबर 2021 की रात को उन्हें कुछ परेशानी हुई जिसके बाद वह दवाई खाकर सोने चले गए। सुबह जब दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर उन्हें सुबह 09:25 पर अस्पताल पहुंचाया गया। परंतु अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और इसके साथ ही हिंदुस्तान के लोगों के दिलों पर राज करने वाले कलाकार को भी दूर कर दिया।
सिद्धार्थ शुक्ला का निधन इतनी कम उम्र में , यह किसी दर्दनाक हादसे से कम नहीं है और अभी तो उन्होंने सफलताओं को हासिल करना शुरू किया था आगे ना जाने कितनी मंजिलें उनका इंतजार कर रही थी। सिद्धार्थ के रूप में सुशांत के बाद यह एक दूसरा दर्दनाक हादसा फिल्म उद्योग को मिला है और इसी साल जून के महीने में उनके पांव में चोट लगी थी परंतु वह जल्दी ही स्वस्थ हो गए थे और अब टीवी पर वह बिग बॉस में सलमान के साथ आने वाले थे सिद्धार्थ शुक्ला बॉलीवुड में कुछ ही दिनों में सलमान के साथ आने वाले थे इस सबके बीच में सिद्धार्थ का निधन की खबर सच में दिल दहला देती है
2 सितंबर 2021 को टीवी कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया 2 सितंबर को सिद्धार्थ की का निधन की खबर से अचानक कांप गई फिल्म इंडस्ट्री कि ऐसे समय में उनका निधन हो जाना जब उन्होंने जिंदगी जीना शुरु किया था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उनके करीबी और उनके रिश्तेदार ही नहीं बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री दुखी है। सिद्धार्थ शुक्ला को जानने वाला हर व्यक्ति उनके लिए दुआएं माग रहा है जिन लोगों ने भी सिद्धार्थ के साथ काम किया था वह लोग उन लम्हों को अपनी जिंदगी के सबसे अनमोल लम्हे मान रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से आज पूरा हिंदुस्तान दुखी है।
सिद्धार्थ के निधन से कुछ समय पहले!!!
टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के कुछ घंटे पहले सब कुछ ठीक था सिद्धार्थ ने नए प्रोजेक्ट की मीटिंग की थी और रात को सोने से पहले मां से बात भी की थी लेकिन उसी 24:00 24:00 मैं सिद्धार्थ के जिंदगी के दरवाजे पर मौत ने दस्तक दे दी
1 सितंबर 2021 दोपहर के समय सिद्धार्थ ने अपनी मां से एक मीटिंग में जाने के लिए कहकर घर से निकल गए थे यह मीटिंग सिद्धार्थ के नए प्रोजेक्ट को लेकर थी और शूटिंग के बारे में भी थी उसी रात 8:00 बजे जब सिद्धार्थ शुक्ला वापस अपने घर पहुंचे तो घर में मां के साथ काफी बातचीत करी और फिर सिद्धार्थ रोज की तरह अपने काम में व्यस्त हो गए उसी रात 10:00 बजे सिद्धार्थ एक बार फिर अपने फ्लैट से बाहर निकले थेथोड़ी देर बाद उन्हें अपनी सेहत ठीक ना लगने लगने पर वह फिर से घर लौट गए और घर लौटने के बाद उन्होंने खाना खाया और थोड़ी देर मां से बात की फिर मां से पानी मांगा और पानी पीकर में अपने कमरे में सोने चले गए लेकिन आधी रात को उनकी आंख खुल गई
रात में तबीयत खराब होने के लक्षण
तारीख 2 सितंबर 2021 समय रात के 3:00 बज रहे थे तभी अचानक सिद्धार्थ को बेचैनी हुई और उनके सीने में दर्द होने लगा सिद्धार्थ ने मां को आवाज लगाई तो उनकी मां पानी लेकर सिद्धार्थ के पास आई तो सिद्धार्थ ने उन्हें बताया कि उनके सीने में थोड़ा दर्द हो रहा है तो मां ने उन्हें पानी पिलाया और आराम करने की सलाह दी और उन्हें सुला कर चली गई। सुबह 8:00 बजे रोज की तरह मां सिद्धार्थ को जगाने के लिए उनके कमरे में गई कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई आवाज नहीं आई तो मां को लगा बेटा गहरी नींद में सो रहा होगा। इसलिए मां ने सिद्धार्थ को हिलाकर जगाने की कोशिश की फिर भी उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो मां ने फौरन बेटी को बुलाया और दोनों के काफी प्रयास करने पर भी जब सिद्धार्थ नहीं उठे तो सिद्धार्थ की बहन ने डॉक्टर को बुलाया है डॉक्टर ने सिद्धार्थ को हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी सुबह 9:25 पर घरवालों ने एंबुलेंस बुलाकर सिद्धार्थ को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर सिद्धार्थ को इमरजेंसी में रखा गया था कुछ समय की जांच के बाद डॉक्टरों ने सिद्धार्थ शुक्ला को मृत घोषित कर दिया
सिद्धार्थ की मौत की खबर सुनकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई और सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने उन सभी की आंखों में आंसू ला दिए जो उनके चाहने वाले थे और उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है।




Comments
Post a Comment