What is ATM card, and how it work. एटीएमATM कार्ड क्या है और उसकी खोज किसने की थी?

 एटीएमATM कार्ड क्या है और उसकी खोज किसने की थी?? CREDIT CARD से लोन कैसे निकलता है??

क्या होता है ATM CARD

एटीएम ATM मशीन का पूरा नाम है ऑटोमेटिक टेलर मशीन।  इसकी खोज 27 जून 1966 में इंग्लैंड में की गई थी एटीएम ATM मशीन के खोजकर्ता का नाम था  जॉन शेफर्ड बोरैन। जॉन शेफर्ड बोरैन का जन्म 23 जून 1925 में भारत के मेघालय राज्य के शिलांग में हुआ था। तो एटीएम ATM खोजकर्ता मूल रूप से भारतीय थे 

आज के समय में एटीएमATM का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है एटीएम कार्ड दो प्रकार के देखने को मिलते है एक डेबिट कार्ड दूसरा क्रेडिट कार्ड। 

    डेबिट कार्ड Debit card क्या होता है?

    डेबिट कार्ड यह  हमारे बैंक में जमा पैसे को निकालने का एक रास्ता होता है डेबिट कार्ड की मदद से हम अपने एटीएम मशीन डेबिट कार्ड की मदद से हम किसी भी एटीएम मशीन से किसी भी समय अपने बैंक में जमा राशि को निकाल सकते हैं। यह हमारे बैंक अकाउंट से लिंक होता है और हम इस से पैसे निकालने के सिवा कुछ नहीं कर सकते। और अगर अपका बैंक अकाउंट में पैसा खत्म हो गया या आपका बैंक अकाउंट खाली हो गया तो एटीएम किसी काम का नहीं रहता।  बैंक जो हमें एटीएम कार्ड देती है वह डेबिट कार्ड होता है इससे दिन-रात पैसा निकाल सकते हैं 24 घंटे और सातों दिन पैसा निकाल सकते हैं लेकिन उतने ही पैसे निकलेंगे जितने आपके बैंक अकाउंट में होते हैं 

    डेबिट कार्ड अनजाने में गिर गया तो?

    बैंक में खाता खुलवाने के बाद बैंक जब आपको एटीएम कार्ड देता है तो वह आपको डेबिट कार्ड ही देता है क्रेडिट कार्ड नहीं देता क्रेडिट कार्ड लेने के लिए कुछ नियम होते हैं और डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड की तुलना में काफी सुरक्षित होता है पहली सुरक्षा तो डेबिट कार्ड पर 16 अंकों का कार्ड नंबर होता है फिर उस पर एक्सपायरी डेट भी पता होना चाहिए और कार्ड के पीछे भी 3 अंकों का सीवीवी नंबर दिया जाता है यह तीनों प्रकार की सुरक्षा ज्यादा सुरक्षित नहीं होती हैं क्योंकि अगर आपका एटीएम कार्ड कहीं गिर गया तो जिसे मिलेगा उसको यह तीनों नंबर पता चल जाएगा। लेकिन जब वह इस एटीएम कार्ड से एटीएम मशीन में पैसा निकालने जाएगा तो मशीन में पिन डालना पड़ता है पिन चार अंको का कोड होता है जिसे हर एटीएम के मालिक को याद करके रखना होता है।

     अगर किसी को आपका एटीएम कार्ड मिल गया और वह सोचता हैं कि एटीएम कार्ड का पिन बदल दें फॉरगेट पिन कर लेते हैं फॉरगेट पिन में भी आपने बैंक अकाउंट मैं जो मोबाइल नंबर दिया होगा उस नंबर पर एक ओटीपी आता है वन टाइम पासवर्ड यह छः अंकों का होता है और यह 10 मिनट में एक्सपायर हो जाता है अगर आपका एटीएम किसी को मिल गया और वह फॉरगेट पिन करके पिन बदल रहा है तो उसे ओटीपी की जरूरत होगी उसके बिना वह एटीएम का पिन नहीं बदल सकता। डेबिट कार्ड काफी सुरक्षित होता है बिना आपकी अनुमति के आपका एटीएम कार्ड कोई इस्तेमाल नहीं कर सकता।

     क्रेडिट कार्ड Credit card

    आब क्रेडिट कार्ड क्या होता है तो जब भी हम किसी से कर्जा लेते हैं साहूकार से जमीदार से तो वह  महीने का 5 से 10 पर्सेंट ब्याज लेता है और अगर बैंक से लोन लेते हैं तो उसमें काफी कागजी कार्रवाई करनी पड़ती है मैनेजर के चक्कर काटने पड़ते हैं फिर बैंक कहती है कि बदले में कोई चीज गिरवी रखो सोना यह जमीन या गाड़ी बैंक से लोन लेने में 15:00 20 दिन का समय लग जाता है और बहुत मुश्किल से लोन मिलता है 

    परंतु बैंक का लोन बहुत सस्ता होता है बैंक आपको जो लोन देती है उस पर 10 से 12 परसेंट ब्याज साल भर का लेती हैं जबकि जमीदार या व्यापारी जो कर्जा देते हैं उस पर 5 से 10 परसेंट महीने का ब्याज लेते हैंअगर 5 पर्सेंट महीने का ब्याज लेंगे तो लगभग साल भर का 60 परसेंट हो जाता है जबकि बैंक 10 से 12 % ब्याज साल भर का लेती है बैंक का ब्याज काफी सस्ता होता है बैंकों से लोन इजी और फास्ट फॉरवर्ड  प्रोवाइड करवाने के लिए एक क्रेडिट कार्ड फार्मूला निकाला गया। इससे आप एटीएम मशीन से पैसा निकाल सकते हैं लेकिन इस कार्ड में आपका पैसा नहीं होता यह पैसा लौटाना पड़ता है तो जो लोन आप बैंक से मांगते थे वह अब क्रेडिट कार्ड से मिल जाता है 

    क्या मुझे क्रेडिट कार्ड मिलेगा?

    बैंक ये क्रेडिट कार्ड सबको नहीं देती है जिन ग्राहकों पर बैंक को भरोसे रहता है कि यह ग्राहक बैंक का पैसा लौटा देगा उन्हीं ग्राहकों को बैंक क्रेडिट कार्ड देती है उस क्रेडिट कार्ड से वह जब चाहे दिन रात कभी भी पैसे निकाल सकता है लेकिन इसमें भी लोन निकालने की भी लिमिट होती है शुरुआत में कम लिमिट दिया जाता है फिर धीरे-धीरे कुछ सालों में बढ़ाया जाता है इसे अधिकतम तीन लाख तक किया जाता है तो अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो आप तुरंत एटीएम मशीन से लोन निकाल सकते हैं और उस लोन पर 30 से 40 दिन तक कोई ब्याज नहीं देना पड़ता आप 30 से 40 दिन के अंदर क्रेडिट कार्ड से निकाली गई राशि को बैंक को वापस कर दीजिए अगर आप 30 से 40 दिन तक पैसा वापस नहीं करते हैं तो उसके बाद बैंक आपसे ब्याज लेता है। यह अलग-अलग बैंक पर निर्भर करता है कि वह 30 दिन देती है या 40 दिन और क्रेडिट कार्ड से निकाली गई राशि पर भी निर्भर करता है ज्यादा ज्यादा राशि निकाली है या कम। ।

    अगर किसी को आपातकाल में ₹50000 की जरूरत होती है और साहूकार सेमांगते हैं तो वह महीने का 5% ब्याज लेगा और अगर रिश्तेदार से मांगते हैं तो वह एहसान ठोप देगा और अगर बैंक से लोन लेते हैं तो 20 से 30 दिन लग जाएगा लेकिन अगर क्रेडिट कार्ड होगा तो तुरंत ATM मशीन से लोन निकाल सकते हैं और 30 से 40 दिन के अंदर वापस कर देंगे कोई भी आज भी नहीं देना पड़ेगा। इस हिसाब से यह दुनिया बहुत अच्छी है।

    Comments