Saudi Arabia kafala system 2021, 2021 में साउदी अरब ने कफाला कानून खत्म कर दिया !!!

2021 में साउदी अरब ने कफाला कानून खत्म कर दिया !!!


2021 सऊदी अरब ने खत्म किया कफला कानून। 

हर साल भारत से लाखों मजदूर काम करने के लिए सऊदी अरब या खाड़ी देशों में जाते हैं खाड़ी देश उन्हें कहा जाता है जिनकी सीमा फारस की खाड़ी नामक समुद्र से लगती है फारस की खाड़ी से 8 देशों की सीमा लगती है ओमान, यूएई(दुबई), कतर, बहरेन, सऊदी अरब, कुवैत, इराक, ईरान। इन खाड़ी देशों में भारत के बहुत से लोगों को रोजगार मिला है भारत के मजदूरों को सबसे ज्यादा रोजगार सऊदी अरब ने दिया है लेकिन यहां एक बहुत गलत कानून था उससे मजदूरों का शोषण होता था जिसे कफाला कानून कहते थे ।
 कफाला कानून के कारण अगर आप को सऊदी अरब में काम करना है तो आप सऊदी अरब का वीजा तो ले सकते हो साथ ही आपको सऊदी अरब की जिस कंपनी में काम करना है उस कंपनी के साथ आपका एक समझौता भी होगा और वह कंपनी आपका पासपोर्ट रख लेती है और अगर उस कंपनी को छोड़कर आप वापस आना चाहते हो तो आप उस कंपनी को तत्काल नहीं छोड़ सकते। उसको छोड़ने के लिए काफी लंबी प्रक्रिया चलाई जाती है उसके बाद कंपनी आपका जाने की इजाजत देगी अगर कंपनी को लगेगा कि उसे आप की आवश्यकता है तो वह आपको नहीं जाने देगी।

    कफाला कानून था मजदूरों पर शोषण का हथियार! 

    कफाला कानून से वहां के मजदूरों का शोषण भी होता था जैसे अगर कोई मजदूर सऊदी अरब की एक कंपनी में ₹20000 हजार मासिक वेतन पर काम करता है लेकिन वही 10 किलोमीटर दूर एक और कंपनी है जो उस मजदूर को उसी काम का ₹50000 मासिक वेतन देगी। तो वह व्यक्ति जहां काम कर रहा होता है वहां से इस्तीफा देकर दूसरी कंपनी में आवेदन करता था तो उस व्यक्ति को सऊदी अरब की पुलिस जेल में डाल देती थी क्योंकि कफाला कानून के तहत वह व्यक्ति जहां काम कर रहा है वहां से इस्तीफा देगा और फिर उसे अपने देश वापस जाना होगा और वहां से फिर वह सऊदी अरब की दूसरी कंपनी में आवेदन करके सऊदी अरब आएगा तब उसे 50,000 वेतन दिया जाएगा अगर वह कंपनी उस व्यक्ति को बुलाए तो। परंतु इस कानून का खामियाजा स्वयं सऊदी अरब को भुगतना पड़ा था क्योंकि 2014 में सऊदी अरब में लगभग 800000 लोग काम करने भारत से गए थे और 2018 में यह आंकड़ा घटकर 3 लाख हो गया इतना खराब कानून की वजह से वह लोग सऊदी अरब के पड़ोसी देशों में बस गए परंतु अब सऊदी अरब ने 2021 में कफाला कानून को खत्म कर दिया है 
     

    2021 में कंपाला कानून को खत्म कर दिया गया।

    2021 में कफाला कानून को खत्म कर दिया है  भारत के लोगों के लिए बहुत अच्छी बात है अब मजदूर अपनी हित की कंपनियों में काम करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। सऊदी अरब को इस कपाला कानून को खत्म करने का सबसे बड़ा  कारण यह है की करोना महामारी ।क्योंकि कोरोना महामारी ने साउदीअरब को दिखा दिया कि पेट्रोल के सहारे बैठना ठीक नहीं है और करोना महामारी मैं पूरी दुनिया में लॉकडाउन लगने के कारण पेट्रोल का व्यापार पूरी तरह से बंद हो गया था और सऊदी अरब और रूस की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से गिर गई थी। तो सऊदी अरब ने 2020 से 2030 मिशन चलाया है और 2030 तक सऊदी अरब को पेट्रोलियम पर से निर्भरता को हटाना है अभी सऊदी अरब का मानना है कि इस मिशन को चलाने के लिए मजदूरों की स्थिति अच्छी रखनी चाहिए। साउदी अरब में कफाला कानून हटाए जाने से मिडिल ईस्ट में भारत की पकड़ अधिक मजबूत होगी।

    Comments